शनिवार, 24 सितंबर 2016

बला सी खूबसूरत, मैं उसे यूँ ही देख रहा था की एक झटका सा लगा, मैंने पीछे मुड़कर देखा की मेरी पत्नी ने मुझे झकझोरा। मैंने सकपकाते हुए कहा कि क्या हुआ? वह बोली कि घर चलो पानी बरसने वाला है आप भीग जाओगे फिर बीमार पद जाओगे डॉक्टर ने आपसे पानी में भीगने से मना किया है। क्लिनिक से आते आते शाम हो गयी है मुझे खाना भी बनाना है मेरी पत्नी ने कहा, मैंने उसकी हाँ में हाँ मिलायी और कहा चलो।
   घर आते ही उसने कहा कि आप आराम करो मैं खाना बनाती हूं, और फिर वह चली गयी किचन में। मैं आंके बंद करके लेट गया आँखे बंद करते है उसका चेरा फिर मेरी नज़रो के सामने आ गया और सोच कि काश ये मेरी पत्नी होती! उसकी यादो में तैरते तैरते न जाने कब आंख लग आयी पता ही नहीं चला। उठिये! उठिये ये आवाज मेरे कानो में गूंजी, मेरी पत्नी आवाज़ लगा रही थी। मैं नींद से जागा और चिढ़कर बोला क्या है? खाना खा लो फिर सो जाना और इतना कहते ही खाने कि थाली मेरे सामने लेट हुए मेरी पत्नी ने कहा, मैं खाना खाया और फिर सोने चला गया मेरी पत्नी आयी मेरा सिर दबाने लगी मैं न जाने कब नींद क़ी आगोश में समां गया पता ही नहीं। सुबह उठा अखबार वाले ने आवाज़ दी अखवार लेकर पढ़ने बैठ गया तब तक मेरी पत्नी जी चाय क़ी प्याली भी ले आयी मैं चाय के साथ साथ अख़बार पढ़ने लगा तभी मेरी निगांहे एक लाइन पर रुक गयी क़ी मशहूर फैशन आइकॉन ने पीने पति से लिया 
तलाक मैं खबर पढ़कर और फोटो देखकर सन्न रह गया ये वह ही लड़की थी जिसे मैंने कल देखा था बला सी खूबसूरत।
 आज मुझे अपनी पत्नी पर गर्व हो रहा था और अपने आप पर धिक्कार